सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

होली में त्वचा व बालों का इस तरह रखें ख्याल (Holi Tips for Skin and Hair) BY समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब//🌹🌹🌹🌹🙏🙏🌹🌹🌹🌹✍️

होली में त्वचा व बालों का इस तरह रखें ख्याल (Holi Tips for Skin and Hair)


वसन्त ऋतु में पड़ने वाला होली का त्योहार खुशियां, मस्ती व उत्साह लेकर आता है। होली का त्योहार रंग, गुलाल व पिचकारी के बिना अधूरा है। इस त्योहार में कुछ लोग रंग खेलने से ज्यादा रंग छुड़ाने को लेकर चिंता में रहते हैं। कुछ लोग तो इतने पक्के रंगों से होली खेलते हैं कि यह त्योहार खत्म होने के चार-पांच दिन के बाद भी नहीं छूटता है। कई लोगों को इन केमिकल युक्त रंगों से एलर्जी हो जाती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप नीचे दिये गये कुछ होली टिप्स को अपनाएं।

त्वचा व बालों की देखभाल के लिए होली टिप्स (Holi Tips for Skin Care and Hair Care)

अगर होली खेलने से पहले और बाद में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो त्वचा और बालों को सिंथेटिक रंगों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। सिंथेटिक यानी केमिकल युक्त रंगों में लेड व माइका जैसे हानिकारक रसायन होते हैं। इसलिए, इन रंगों के इस्तेमाल से त्वचा में जलन व दर्द, बाल टूटना, एक्ने/मुंहासे होना, बालों व त्वचा का रूखापन, एक्जिमा की समस्या (लाल निशान व सूजन) जैसी अनेक समस्याएं हो सकती हैं।

इन सब परेशानियों से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट होली का त्योहार हर्बल रंगों से ही खेलने की सलाह देते हैं।


लेकिन हम भले ही हर्बल कलर का इस्तेमाल कर लें, पर सामने वाला कैसे रंगों का उपयोग करेगा, यह हमारे हाँथ में नही है। इसी वजह से स्किन और हेयर केयर टिप्स को फॉलो करना और जरूरी हो जाता है।

होली खेलने से पहले फॉलो करें ये टिप्स

शरीर को नुकसान से बचाने के लिए होली खेलने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए, जानते हैं कि होली खेलने से पहले कौन-कौन से स्किन व हेयर केयर टिप्स को फॉलो करना जरूरी है।

फेस मास्क लगाएं

होली खेलने से पहले रात को या फिर एक दो घंटे पहले बादाम के पाउडर और दूध के मिश्रण को चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगा लें। लगभग 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे केमिकल वाले रंगों के दुष्प्रभाव से बचने में मदद मिल सकती है।

मॉइस्चराइजर लगाएं

मास्क के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना बिल्कुल न भूलें। आप अपने सभी खुले अंगों पर मॉइस्चराइजर क्रीम का प्रयोग करें। अगर त्वचा अच्छी तरह से मॉइस्चराइज होगी, तो रंग स्किन पर अपना अधिक प्रभाव नहीं छोड़ पाएंगे। साथ ही होली खेलने के बाद आसानी से रंग त्वचा से निकल भी जाएगा। त्वचा में नमी बनाये रखने के लिए शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं।

नारियल के तेल से मालिश

मॉइस्चराइजर की जगह नारियल तेल का उपयोग भी किया जा सकता है। अपने खुले अंगों पर नारियल के तेल से हल्की मालिश करें। नारियल का तेल रंग को त्वचा के सीधे संपर्क में आने से रोक सकता है। इससे केमिकल के खतरे से त्वचा की कुछ हद तक रक्षा की जा सकती है।

सनस्क्रीन क्रीम लगा लें

सनस्क्रीन क्रीम बाजार में आसानी से उपलब्ध है। सनस्क्रीन क्रीम को चेहरे व त्वचा पर लगाना बहुत जरूरी है। होली खेलते हुए अक्सर हम धूप में होते हैं। सूरज की रोशनी में रंग और ज्यादा त्वचा से चिपक जाते हैं। इसलिए, अगर त्वचा पर सनस्क्रीन नहीं लगाया है, तो सूर्य की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा को डैमेज कर सकती है।

पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें

सिंथेटिक रंगों से शरीर का जितना हिस्सा बचा रहे, उतना ही बेहतर है। इसके लिए हमेशा होली खेलने से पहले पूरी आस्तीन के कपड़े ही पहनें। कपड़ों में भी कॉटन यानी सूती के कपड़े पहने, तो ज्यादा अच्छा है। क्योंकि, ये हल्के होते हैं और पानी व रंग पड़ने के बाद भी शरीर को असहज महसूस नहीं होने देते हैं।

होंठों की देखभाल भी है जरूरी

अक्सर देखा गया है कि लोग होली में केमिकल वाले रंगों से बचने के लिए चेहरे की सुरक्षा तो कर लेते हैं लेकिन अपने होंठों का ध्यान नही रखते हैं। जबकि, ऐसा नहीं करना चाहिए। होली खेलने से पहले होंठों पर पेट्रोलियम जेली लगाकर हल्के हाथों से मसाज कर लें।

महिलाएं अगर चाहें तो जेली लगाकर ऊपर से लिपस्टिक की एक कोट भी लगा सकती हैं।

बालों पर तेल लगाएं

सिंथेटिक रंगों से सिर की त्वचा और बालों को बचाने के लिए अच्छे से बालों की तेल से मालिश करें। इसके लिए आप सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल प्रयोग कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, बादाम का तेल व जैतून का तेल भी प्रयोग किया जा सकता है। ऐसा करने से सिंथेटिक रंगों को सीधे स्कैल्प या बालों को नुकसान पहुंचाने से रोका जा सकता है।

बालों को बांध लें

महिलाएं होली खेलते वक्त बालों को खुले छोड़ने के बजाय बांध लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके लिए बालों की चुटिया या फिर जूड़ा बनाया जा सकता है। इससे पूरे बालों पर रंग नहीं लगेगा और पूरे बाल केमिकल वाले रंगों के प्रभाव में आने से बच जायेंगे।

स्कार्फ से पूरे सिर को ढंक लें

बालों पर तेल लगाने और बांधने के बाद उन पर स्कार्फ लगाना भी जरूरी है। यह बालों पर रंगों को पहुंचने नहीं देगा। यह स्कार्फ बालों के लिए एक तरह से सुरक्षात्मक परत का काम करता है। डाला गया सारा रंग स्कार्फ में ही रहेगा और आपके बाल व स्कैल्प रंगों के केमिकल से बचे रहेंगे।

होली-टिप्स

होली खेलने के बाद ध्यान रखने योग्य जरूरी टिप्स

होली खेलने से पहले जिस तरह ऊपर दिए गये टिप्स फॉलो करना जरूरी है, ठीक वैसे ही होली खेलने के बाद भी कुछ बातें ध्यान रखना जरूरी हैं। रंग खेलने के बाद त्वचा से इन्हें निकालने और सिंथेटिक रंगों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए इन टिप्स पर ध्यान दें।

गर्म पानी से बचें

गर्म पानी से नहाने से त्वचा पर लगा रंग छूटता नही है। इसलिए, होली खेलने के बाद नॉर्मल पानी से ही नहाएं। कुछ लोग गर्म पानी से नहा लेते हैं, जिसके कारण उनका रंग निकलने की जगह और पक्का हो जाता है।

साबुन न इस्तेमाल करें

ज्यादातर लोग होली खेलने के बाद साबुन से त्वचा को रगड़ते हुए साफ करते हैं। ऐसा करना हानिकारक है। क्योंकि स्किन को रगड़ने से त्वचा को हानि पहुंच सकती है।

इसके अतिरिक्त साबुन में एस्टर जैसे कई हानिकारक रसायन होते हैं, जो खुजली और डर्मेटाइटिस (चकत्ते और सूजन) का कारण बन सकते हैं।

आप शरीर को साफ करने के लिए केमिकल-फ्री क्रीम-बेस्ड क्लींजर का उपयोग कर सकते हैं।

नारियल तेल का प्रयोग

आप रंगों को हटाने के लिए तेल का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए पहले पूरे शरीर पर तेल लगाकर हल्की मसाज करें और फिर स्नान कर सकते हैं। 

रंग छुटाने के लिए फेस मास्क

अगर त्वचा का रंग आसानी से नहीं निकल रहा है, तो हल्दी और बेसन से बने फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक चम्मच बेसन, एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच दूध या दही डालकर पेस्ट तैयार कर लें।

अगर आपकी त्वचा संवेदनशील नही है, तो इस पैक में एक-दो बूंद नींबू भी डाल सकते हैं। लेकिन सेंसटिव स्किन वाले लोगों को नीबू से जलन महसूस हो सकती है।


एलोवेरा जेल प्रयोग करें

एलोवेरा में सूर्य की रोशनी से हुए नुकसान को कम करने वाला और मॉइस्चराइजिंग प्रभाव होता है। साथ ही एलोवेरा जेल में त्वचा को शांत करने वाला सूदिंग और हीलिंग प्रभाव भी पाया जाता है।

स्किन को रिलैक्स करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। केमिकल वाले रंगों से त्वचा में जलन हो सकती है। ऐसा होने पर एक चम्मच एलोवेरा में गुलाब जल की बूंदें मिलाकर कुछ देर फ्रिज पर रखें। उसके बाद इस ठंडे एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगा लें। इससे स्किन पर होने वाली जलन से राहत मिल सकती है।

गुलाब जल भी स्किन को हाइड्रेट करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, सूर्य से हुई क्षति को कुछ कम कर सकतेहैं।

स्किन को मॉइस्चराइज करें

होली खेलने के बाद अच्छी तरह से नहाने और स्किन पर रिलैक्सिंग पैक लगाने के बाद उसे अच्छी तरह मॉइस्चराइज जरूर करें। रंगों से त्वचा पर हुई ड्राइनेस को मॉइस्चराइजर कम कर सकता है। ध्यान दें कि अगर नहाने के बाद पूरी बॉडी को मॉइस्चराइज नहीं करेंगे, तो त्वचा पर स्किन संबंधी परेशानी होने का जोखिम बना रहता है। 

बालों में शैम्पू करें

होली का रंग खेलने के बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को दो बार धोएं। ऐसा करने से रंगों के बालों पर फंसे होने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। हमेशा माइल्ड और नेचुरल शैम्पू का ही इस्तेमाल करें। इससे बालों को डैमेज होने से बचाया जा सकता है।

बालों को कंडीशनर करें

बालों को शैम्पू करने के बाद कंडीशनर करना बिल्कुल न भूलें। इससे बाल मुलायम और मैनेजेबल हो जाएंगे। साथ ही अगर बालों में रंगों की वजह से कुछ रूखापन यानी ड्राइनेस आ गई होगी, तो उसे भी कम करने में कंडीशनर मदद कर सकता है।

ऑयल लगाएं

होली खेलने के बाद बालों को धोकर कंडीशनर लगाने के बाद अच्छे से सुखाएं और फिर जरूरत लगे, तो उसपर तेल लगा लें। अगर बाल रूखे लग रहे हैं, तो तेल लगाना जरूरी है। इससे बालों को मॉइस्चराइज करने में सहायता मिल सकती है।

अगर आप तेल लगाना नहीं चाहते हैं, तो हर्बल हेयर सीरम का उपयोग कर सकते हैं।

होली के लिए कुछ अन्य टिप्स(Other Holi Tips)

खुद को रंगों के नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए कुछ अन्य टिप्स को पढ़ें। ये होली टिप्स इस प्रकार हैं।

  • होली खेलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पी लें। ऐसा करने से त्वचा में नमी बरकरार रहती है।
  • अगर नाखून बड़े हैं, तो उन्हें काट लें। ऐसा करने से होली खेलते समय नाखून को टूटने से बचाया जा सकता है। साथ ही रंग लगाते हुए दूसरों को नाखून लगने के खतरे और नाखून के अंदर रंगों को फंसने से रोका जा सकता है। नाखूनों को होली के रंग से बचाने के लिए उनपर गहरे रंग का नेल पेंट लगा सकते हैं।
  • रंग खेलते समय आंखों पर सनग्लास पहनकर रखें। इससे आंखों को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। अगर लेंस लगाते हैं, तो उन्हें हटाकर ही होली खेलें।
  • होली खेलने के बाद हाथ और पैर के नाखूनों को सॉफ्ट ब्रश से साफ करें।

उम्मीद है कि आप शरीर को सुरक्षित रखने के लिए होली टिप्स के बारे में काफी कुछ जान गए होंगे। अब इन सारी बातों को अपनाकर आप अपनी होली को खुशनुमा और सुरक्षित बना सकते हैं।

कुछ लोग होली के रंगों से बचते फिरते हैं। उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग इन होली टिप्स को अपनाकर सुरक्षित होली खेल सकते हैं। हालांकि अगर किसी को स्किन एलर्जी है, तो उसे काफी संभलकर रंग खेलना चाहिए।

आप सभी को बाल वनिता महिला आश्रम की तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

धन्यवाद

हमसे जुड़े रहने के लिए हमारे बाल वनिता महिला आश्रम को अवश्य लाइक करें।

आप इस लेख को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SitaShri Ram's wife, Mother 'Janaki' (Other name)By social worker Vanita Kasani PunjabRead in another languagedownloadTake careEditLearn moreThis article is primarily or wholly a

सीता श्री राम की पत्नी, माता 'जानकी' (अन्य नाम) By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब किसी अन्य भाषा में पढ़ें डाउनलोड करें ध्यान रखें संपादित करें Learn more यह लेख  मुख्य रूप से अथवा पूर्णतया  एक ही स्रोत  पर निर्भर करता है । कृपया इस लेख में उचित  संदर्भ  डालकर इसे बेहतर बनाने में  मदद करें । सीता'   रामायण  और रामकथा पर आधारित अन्य ग्रंथ, जैसे  रामचरितमानस ,  कंब रामायण  की मुख्य नायिका हैं । सीता मिथिला(सीतामढ़ी, बिहार) में जन्मी थी, यह स्थान आगे चलकर सीतामढ़ी से विख्यात हुआ। देवी सीता  मिथिला  के नरेश  राजा जनक  की ज्येष्ठ पुत्री थीं । इनका विवाह  अयोध्या  के नरेश  राजा दशरथ  के ज्येष्ठ पुत्र  श्री राम  से  स्वयंवर  में  शिवधनुष  को भंग करने के उपरांत हुआ था। इन्होंने स्त्री व पतिव्रता धर्म का पूर्ण रूप से पालन किया था जिसके कारण इनका नाम बहुत आदर से लिया जाता है। त्रेतायुग में इन्हें सौभाग्य की देवी लक्ष्मी का अवतार कहा गया है। [1] [2] [3] [4] [5] सीता सीता शक्त...

होली by समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब//

मुख्य मेनू खोलीं 1 होली हिंदू तिहुआर दुसरी भाषा में पढ़ीं धियानसूची में डालीं संपादन होली   बसंत ऋतु  में मनावल जाये वाला एगो महत्वपूर्ण भारतीय तिहुआर ह। [1]  इ पर्व  हिंदू पंचांग  के अनुसार  फागुन  मास के  पुर्नवासी  के मनावल जाला । [7] होली होली मनावत लोग मनावे वाला हिंदू, [1]  आ कुछ जैन लोग, [2]  नेवार इलाका के बौद्ध [3]  आ अन्य गैर-हिंदू लोग भी। [4] प्रकार धार्मिक, सांस्कृतिक, बसंत के तिहवार मनावे के तरीका एक रात पहिले: होलिका जरावल (सम्मत फूँकल होली के दिन: एक दूसरा पर रंग- अबीर  फेंकल, नाच-गाना, तिहवार पर बने वाला पकवान खाइल। [5] समय हिंदू कैलेंडर  के हिसाब से [नोट 1] 2020 तारीख सोमार, 9 मार्च केतना बेर सालाना फागुन में मनावे जाए वाला होली क त्योहार  होलिका की दहन  की साथ एक रात पहिलहीं से शुरू हो जाला ओइजा लोग एकट्ठा होला, होलिका दहन की आगे कईगो आपन रीति-रिवाज निभावेला आ प्रार्थना करेला। ओकरी अगिला सबेरे रंगवाली होली मनावल जाला, इ एगो रंग महोत्सव की तरह होला जवने में हर केहू शामिल हो ...

. "माल्यहारिणी कुण्ड" एक समय कार्तिक माह में गिरिराज गोवर्द्धन में दीपावली महोत्सव के अवसर पर ब्रजवासी अपनी–अपनी गायों आदि को विविध प्रकार की वेषभूषाओं से सुसज्जित करने में संलग्न थे! गोपियाँ भी अपने–अपने घर से विविध प्रकार की वेषभूषा लाकर गौओं को भूषित कर रही थीं! श्रीराधिका जी भी सहेलियों के साथ माल्यहारिणी कुण्ड के निकट माधवी चबूतरे पर बैठकर सुन्दर–सुन्दर मुक्ताओं से नाना प्रकार के भूषण प्रस्तुत करने लगीं! इसी बीच विचक्षण नामक शुक पक्षी के मुख से श्रीराधिकाजी द्वारा मुक्ता द्वारा विविध प्रकार के श्रृङ्गारों के बनाये जाने की बात सुनकर श्रीकृष्ण श्रीराधिका जी के पास उपस्थित हुए ! और उनसे कुछ मुक्ता माँगे किन्तु श्रीराधिका जी तथा उनकी सहेली गोपियों ने गर्व पूर्वक दो-चार बातें सुनाकर मुक्ता देने के लिए निषेध कर दिया! फिर भी श्रीकृष्ण ने कहा– 'सखियों!' 'यदि तुम अधिक संख्या में मुक्ता नहीं दे सकती हो, तो थोड़े से ही मुक्ता दे दो, जिससे मैं अपनी प्यारी हंसिनी और हरिणी नामक गौओं का श्रङ्गार कर सकूँ!' परन्तु हठीली गोपियों ने श्रीकृष्ण की इस प्रार्थना को भी अस्वीकार कर दिया! ललिताजी तो कुछ उत्तम-उत्तम मुक्ताओं को हाथों में लेकर श्रीकृष्ण को दिखलाती हुई कहने लगी– 'कृष्ण! ये मुक्ताएँ साधारण नहीं हैं, जिनसे तुम अपनी गायों का श्रङ्गार कर सको, ये बड़ी मूल्यवान मुक्ताएँ हैं, समझे?' श्रीकृष्ण निराश होकर घर लौट आये! उन्होंने मैया यशोदा से हठपूर्वक कुछ मुक्ता लेकर यमुना के पनघट के समीप ही जमीन को खोद खोदकर उसमें उन मुक्ताओं को रोप दिया! उस स्थान को चारों ओर से इस प्रकार घेर दिया, जिससे पौधे निकलने पर उसे पशु-पक्षी नष्ट नहीं कर सकें, श्रीकृष्ण प्रतिदिन प्रचुर गो दुग्ध से उस खेत की सिंचाई भी करने लगे! इसके लिए उन्होंने गोपियों से दूध भी माँगा, परंतु उन्होंने उसके लिए भी अस्वीकार कर दिया! बड़े आश्चर्य की बात हुई– दो-चार दिनों में ही उन सारी मुक्ताओं में अंकुर लग गये तथा देखते-देखते कुछ ही दिनों में पौधे बड़े हो गये तथा उनमें प्रचुर मुक्ताओं के फल लग गये! उनसे अत्यन्त सुन्दर-सुन्दर प्रचुर मात्रायें मुक्ताएँ भी निकलने लगी! यमुना जल भरने के लिए पनघट पर आती-जाती हुई गोपियों ने इस आश्चर्चजनक मुक्ता के खेत को मुक्ताओं से भरे हुए देखा! वे आपस में काना-फूँसी भी करने लगीं! इधर श्रीकृष्ण ने बहुत-सी मुक्ताओं को लाकर बड़ी प्रसन्नतापूर्वक घर लाकर मैया के आँचल में रख दिया! मैया ने आश्चर्यपूर्वक पूछा– कन्हैया! तुम्हें इतनी उत्तम मुक्ताएँ कहाँ से मिलीं? श्रीकृष्ण ने उन्हें सारी बातें बतलायीं! अब श्रीकृष्ण सखाओं के साथ अपनी सारी गौओं का श्रङ्गार करने के लिए अगणित मुक्ता मालाएँ बनाने लगे! उनकी गौएँ भी उन मुक्तामालाओं से विभूषित होकर इधर–उधर डोलने लगीं! गोपियों को यह बात बड़ी असहृय हुई उन्होंने भी अपने-अपने घरों से छिपा-छिपाकर बहुत-सी मुक्ताओं को लेकर श्रीकृष्ण जैसी मुक्ता की खेती की! उसे गौओं के दूध से प्रचुर सिंचन भी किया! उन मुक्ताओं से पौधे भी निकले, किन्तु आश्चर्य की बात यह हुई कि उनसे लता उगने लगीं! ऐसा देखकर गोपियाँ बड़ी चिन्तित हुई! उन्होंने सारी घटना सुनाकर श्रीकृष्ण से कुछ मुक्ता के लिए प्रार्थना की! रसिक शिरोमणि श्रीकृष्ण ने अवहेलना पूर्वक मुक्ता देना अस्वीकार कर दिया, परन्तु अन्त में उन मुक्ताओं के बदले उनसे कुछ दान आदि माँगकर उन्हें दिव्य मुक्ता दे दिए! इस प्रकार यह रहस्यपूर्ण लीला इस कुण्ड पर सम्पन्न होने के कारण इस कुण्ड का नाम माल्यहारिणी कुण्ड हुआ! By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब ----------:::×:::---------- "जय जय श्री राधे"