सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हर्बल रंग (प्राकृतिक तरीके से बने रंग) घर पर बनाकर मनाये सुरक्षित होली By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब//🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹✍️

हर्बल रंग (प्राकृतिक तरीके से बने रंग) घर पर बनाकर मनाये सुरक्षित होली
 By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब//
🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹✍️
होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली के दौरान बाजार में केमिकल वाले रंग काफी मात्रा में मिलने लगते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए, आप यह कोशिश करें कि आप ऑर्गेनिक या हर्बल रंग से ही होली खेलें। इस होली आप बाजार से मिलावटी रंग लेने की जगह खुद घर पर हर्बल रंग बना सकते हैं।

हर्बल-रंग 
घर पर ही बनाये हर्बल रंग 
होली में उपयोग किए जाने वाले कैमिकलयुक्त रंगों से त्वचा में एलर्जी, आखों में जलन और कभी कभार रंग मिला पानी मुँह में चले जाने से पेट की अनेक समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। कुछ लोग होली पर रंग खेलने से इसलिए बचते हैं क्योंकि उन्हें यह डर होता है कि कहीं इन रंगों से उनकी त्वचा या सेहत को कोई नुकसान न हो जाये। इन सब समस्याओं से बचने के लिए आप घर पर प्राकृतिक रंग बना सकते हैं। जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा, बालों, आंखों व सेहत को कोई नुकसान भी  

आइए जानते हैं कि किस प्रकार से आप विभिन्न प्रकार के रंग घर पर खुद बना सकते हैं। 
ऐसे बनाएं लाल हर्बल रंग
होली के दिन लोग लाल रंग इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। अगर आप घर पर ही ऑर्गेनिक रेड कलर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए चुकंदर, टमाटर, गाजर व अनार के छिलके लें। अब आप इन चारों को पीसकर पानी में मिला लें। आपका लाल रंग तैयार है। यह रंग आँखों व मुँह में चले जाने पर भी नुकसान नही पहुंचाता है।

इसके अलावा आप अगर लाल रंग का गुलाल बनाना चाहते हैं तो 3 चम्मच कुमकुम, 1 चम्मच चंदन पाउडर और 5 चम्मच मैदा लें। कुमकुम चंदन पाउडर और मैदा मिला लें। आपका लाल गुलाल तैयार है। इसके अतिरिक्त गुलाब की पंखुड़ियों और चंदन को पीसकर भी लाल रंग का गुलाल बना सकते हैं। इस लाल रंग के गुलाल से आप जमकर होली खेल सकते है।

ऐसे बनाएं पीला हर्बल रंग
होली के दिन लोग पीले गुलाल का भी काफी इस्तेमाल करते हैं। पीला रंग बनाने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। हल्दी एंटीसेप्टिक व एंटीइंफ्लेमेटरी होती है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। आप हल्दी को पानी में मिलाकर पीला रंग तैयार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप गेंदे के फूल को पीसकर भी पानी में मिला सकते हैं। यह रंग आप के रुप में भी निखार लाएगा।

इसके अलावा आप अगर पीला गुलाल बनाना चाहते हैं तो 3 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच चंदन पाउडर और 2 चम्मच चावल का आटा लें। इन सब चीजों को अच्छे से मिलाएं। आपका ऑर्गेनिक पीला गुलाल तैयार है। इसके अतिरिक्त हल्दी से भी पीला गुलाल तैयार कर सकते हैं। हल्दी और उसकी दुगनी मात्रा में बेसन एक साथ मिलाएं और अगर आपके पास बेसन नहीं है तो आप मुल्तानी मिट्टी का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस कलर से भी त्वचा चमकदार बनेगी।

ऐसे बनाएं नारंगी हर्बल रंग
नारंगी रंग घर पर बनाने के लिए आपके पास टेसू या पलाश के फूल होने चाहिए। आप इन दोनों फूलों को पीसकर पानी में मिलाएं। आपका ऑरेंज कलर तैयार है। पानी में मेहंदी मिलाकर भी नारंगी रंग तैयार किया जाता है। होली के दिन इस हर्बल कलर से आप जमकर होली खेल सकते है।

इसके अलावा ऑरेंज गुलाल बनाने के लिए 3 चम्मच केसरिया सिंदूर, 1 चम्मच चंदन पाउडर और 5 चम्मच बेसन लें। केसरिया रंग बनाने के लिए आप मार्केट से सूखा केसारिया सिंदूर ले सकते हैं। केसरिया सिंदूर के साथ चंदन पाउडर और बेसन को मिक्स कर लें। इसके अतिरिक्त नारंगी रंग का गुलाल बनाने के लिए आप चंदन के पाउडर में पलाश के फूलों का पाउडर मिलाएं।

हर्बल-रंग 
ऐसे बनाएं काला हर्बल रंग
अगर आप घर पर काला रंग बनाना चाहते हैं तो काले रंग के अंगूर के बीज को निकालकर अच्छी तरह से पीसें और फिर इसे पानी में घोलें। आपका काला रंग तैयार है। आप चाहे तो इसके पेस्ट को भी चेहरे पर लगाकर रंग की तरह खेल सकते हैं।

ऐसे बनाएं हरा हर्बल रंग
अगर आप हरा रंग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप धनिया और पालक के पत्तों को पीसकर पानी में मिला सकते हैं। इसके अतिरिक्त नीम की पत्तियों को पीसकर तैयार किये गए पेस्ट से भी हरा रंग बना सकते हैं। इस पेस्ट को पानी में मिलाकर रंग खेला जा सकता है। नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटीएलर्जिक होने के कारण स्किन के लिए भी फायदेमंद है।

वहीं अगर आप हरा रंग का गुलाल बनाना चाहते हैं तो टैलकम पाउडर और फूड ग्रेड हरा रंग लें। खाने में इस्तेमाल होने वाला फूड ग्रेड हरा रंग बाजार में आसानी से उपलब्ध है। हरा रंग बनाने के लिए 8 चम्मच टेलकम पाउडर में एक चम्मच फूड ग्रेड हरा रंग अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इस कलर को सूखने दे। एक घंटे बाद आपका हरा रंग तैयार हो जायेगा।

ऐसे बनाएं नीला हर्बल रंग
नीला रंग बनाने के लिए आपके पास नीले गुलाब या नीले गुड़हल के फूल होने जरूरी हैं। आप इन फूलों को पीसकर पानी में मिला सकते हैं। इस प्रकार नीला रंग तैयार हो जायेगा।

इसके अलावा आप नीला गुलाल बनाने के लिए नीले गुड़हल या नीले गुलाब के फूलों को सुखाकर पीस सकते हैं और गुलाल बना सकते हैं।

ऐसे बनाएं वॉयलेट हर्बल कलर
घर पर वॉयलेट रंग बनाने के लिए आप चुकंदर का प्रयोग कर सकते हैं। चुकंदर के टुकड़ों को आप रात भर पानी में भिगोएं अगले दिन सुबह इसे उबालकर छान लें। इसका रस निकालकर पानी में मिलाकर नैचुरल बैंगनी रंग से होली खेलने का आनंद लें। इसके अलावा आप ढ़ेंर सारे जामुन को पीसें और पानी में मिला लें। इससे भी आपको अच्छा वॉयलेट कलर मिल जाएगा।
ऐसे बनाये गुलाबी हर्बल रंग
गुलाबी रंग के गुलाल का इस्तेमाल भी होली के दिन अधिक किया जाता है। गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुकंदर को कस लें इसके बाद चुकंदर को सुखा लें। जब चुकंदर सूख जाए तो इसमें 2 चम्मच आटा मिला लें। वहीं आपको डार्क गुलाबी कलर चाहिए तो आप फूड ग्रेड गुलाबी रंग मिला सकते है।

ऊपर बताये गये तरीकों को अपनाकर अपने घर में ही होली के रंग बना सकते हैं और इस साल होली सुरक्षित खेल सकते हैं। ये प्राकृतिक कलर आपकी त्वचा के लिए भी बेहद अच्छे हैं। लेकिन अगर आपको ऊपर बताई गई किसी भी चीज से एलर्जी है तो उसका प्रयोग ना करें।

आप सभी को युवाओज की तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

धन्यवाद

हमसे जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें।

आप इस लेख को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SitaShri Ram's wife, Mother 'Janaki' (Other name)By social worker Vanita Kasani PunjabRead in another languagedownloadTake careEditLearn moreThis article is primarily or wholly a

सीता श्री राम की पत्नी, माता 'जानकी' (अन्य नाम) By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब किसी अन्य भाषा में पढ़ें डाउनलोड करें ध्यान रखें संपादित करें Learn more यह लेख  मुख्य रूप से अथवा पूर्णतया  एक ही स्रोत  पर निर्भर करता है । कृपया इस लेख में उचित  संदर्भ  डालकर इसे बेहतर बनाने में  मदद करें । सीता'   रामायण  और रामकथा पर आधारित अन्य ग्रंथ, जैसे  रामचरितमानस ,  कंब रामायण  की मुख्य नायिका हैं । सीता मिथिला(सीतामढ़ी, बिहार) में जन्मी थी, यह स्थान आगे चलकर सीतामढ़ी से विख्यात हुआ। देवी सीता  मिथिला  के नरेश  राजा जनक  की ज्येष्ठ पुत्री थीं । इनका विवाह  अयोध्या  के नरेश  राजा दशरथ  के ज्येष्ठ पुत्र  श्री राम  से  स्वयंवर  में  शिवधनुष  को भंग करने के उपरांत हुआ था। इन्होंने स्त्री व पतिव्रता धर्म का पूर्ण रूप से पालन किया था जिसके कारण इनका नाम बहुत आदर से लिया जाता है। त्रेतायुग में इन्हें सौभाग्य की देवी लक्ष्मी का अवतार कहा गया है। [1] [2] [3] [4] [5] सीता सीता शक्त...

होली by समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब//

मुख्य मेनू खोलीं 1 होली हिंदू तिहुआर दुसरी भाषा में पढ़ीं धियानसूची में डालीं संपादन होली   बसंत ऋतु  में मनावल जाये वाला एगो महत्वपूर्ण भारतीय तिहुआर ह। [1]  इ पर्व  हिंदू पंचांग  के अनुसार  फागुन  मास के  पुर्नवासी  के मनावल जाला । [7] होली होली मनावत लोग मनावे वाला हिंदू, [1]  आ कुछ जैन लोग, [2]  नेवार इलाका के बौद्ध [3]  आ अन्य गैर-हिंदू लोग भी। [4] प्रकार धार्मिक, सांस्कृतिक, बसंत के तिहवार मनावे के तरीका एक रात पहिले: होलिका जरावल (सम्मत फूँकल होली के दिन: एक दूसरा पर रंग- अबीर  फेंकल, नाच-गाना, तिहवार पर बने वाला पकवान खाइल। [5] समय हिंदू कैलेंडर  के हिसाब से [नोट 1] 2020 तारीख सोमार, 9 मार्च केतना बेर सालाना फागुन में मनावे जाए वाला होली क त्योहार  होलिका की दहन  की साथ एक रात पहिलहीं से शुरू हो जाला ओइजा लोग एकट्ठा होला, होलिका दहन की आगे कईगो आपन रीति-रिवाज निभावेला आ प्रार्थना करेला। ओकरी अगिला सबेरे रंगवाली होली मनावल जाला, इ एगो रंग महोत्सव की तरह होला जवने में हर केहू शामिल हो ...

. "माल्यहारिणी कुण्ड" एक समय कार्तिक माह में गिरिराज गोवर्द्धन में दीपावली महोत्सव के अवसर पर ब्रजवासी अपनी–अपनी गायों आदि को विविध प्रकार की वेषभूषाओं से सुसज्जित करने में संलग्न थे! गोपियाँ भी अपने–अपने घर से विविध प्रकार की वेषभूषा लाकर गौओं को भूषित कर रही थीं! श्रीराधिका जी भी सहेलियों के साथ माल्यहारिणी कुण्ड के निकट माधवी चबूतरे पर बैठकर सुन्दर–सुन्दर मुक्ताओं से नाना प्रकार के भूषण प्रस्तुत करने लगीं! इसी बीच विचक्षण नामक शुक पक्षी के मुख से श्रीराधिकाजी द्वारा मुक्ता द्वारा विविध प्रकार के श्रृङ्गारों के बनाये जाने की बात सुनकर श्रीकृष्ण श्रीराधिका जी के पास उपस्थित हुए ! और उनसे कुछ मुक्ता माँगे किन्तु श्रीराधिका जी तथा उनकी सहेली गोपियों ने गर्व पूर्वक दो-चार बातें सुनाकर मुक्ता देने के लिए निषेध कर दिया! फिर भी श्रीकृष्ण ने कहा– 'सखियों!' 'यदि तुम अधिक संख्या में मुक्ता नहीं दे सकती हो, तो थोड़े से ही मुक्ता दे दो, जिससे मैं अपनी प्यारी हंसिनी और हरिणी नामक गौओं का श्रङ्गार कर सकूँ!' परन्तु हठीली गोपियों ने श्रीकृष्ण की इस प्रार्थना को भी अस्वीकार कर दिया! ललिताजी तो कुछ उत्तम-उत्तम मुक्ताओं को हाथों में लेकर श्रीकृष्ण को दिखलाती हुई कहने लगी– 'कृष्ण! ये मुक्ताएँ साधारण नहीं हैं, जिनसे तुम अपनी गायों का श्रङ्गार कर सको, ये बड़ी मूल्यवान मुक्ताएँ हैं, समझे?' श्रीकृष्ण निराश होकर घर लौट आये! उन्होंने मैया यशोदा से हठपूर्वक कुछ मुक्ता लेकर यमुना के पनघट के समीप ही जमीन को खोद खोदकर उसमें उन मुक्ताओं को रोप दिया! उस स्थान को चारों ओर से इस प्रकार घेर दिया, जिससे पौधे निकलने पर उसे पशु-पक्षी नष्ट नहीं कर सकें, श्रीकृष्ण प्रतिदिन प्रचुर गो दुग्ध से उस खेत की सिंचाई भी करने लगे! इसके लिए उन्होंने गोपियों से दूध भी माँगा, परंतु उन्होंने उसके लिए भी अस्वीकार कर दिया! बड़े आश्चर्य की बात हुई– दो-चार दिनों में ही उन सारी मुक्ताओं में अंकुर लग गये तथा देखते-देखते कुछ ही दिनों में पौधे बड़े हो गये तथा उनमें प्रचुर मुक्ताओं के फल लग गये! उनसे अत्यन्त सुन्दर-सुन्दर प्रचुर मात्रायें मुक्ताएँ भी निकलने लगी! यमुना जल भरने के लिए पनघट पर आती-जाती हुई गोपियों ने इस आश्चर्चजनक मुक्ता के खेत को मुक्ताओं से भरे हुए देखा! वे आपस में काना-फूँसी भी करने लगीं! इधर श्रीकृष्ण ने बहुत-सी मुक्ताओं को लाकर बड़ी प्रसन्नतापूर्वक घर लाकर मैया के आँचल में रख दिया! मैया ने आश्चर्यपूर्वक पूछा– कन्हैया! तुम्हें इतनी उत्तम मुक्ताएँ कहाँ से मिलीं? श्रीकृष्ण ने उन्हें सारी बातें बतलायीं! अब श्रीकृष्ण सखाओं के साथ अपनी सारी गौओं का श्रङ्गार करने के लिए अगणित मुक्ता मालाएँ बनाने लगे! उनकी गौएँ भी उन मुक्तामालाओं से विभूषित होकर इधर–उधर डोलने लगीं! गोपियों को यह बात बड़ी असहृय हुई उन्होंने भी अपने-अपने घरों से छिपा-छिपाकर बहुत-सी मुक्ताओं को लेकर श्रीकृष्ण जैसी मुक्ता की खेती की! उसे गौओं के दूध से प्रचुर सिंचन भी किया! उन मुक्ताओं से पौधे भी निकले, किन्तु आश्चर्य की बात यह हुई कि उनसे लता उगने लगीं! ऐसा देखकर गोपियाँ बड़ी चिन्तित हुई! उन्होंने सारी घटना सुनाकर श्रीकृष्ण से कुछ मुक्ता के लिए प्रार्थना की! रसिक शिरोमणि श्रीकृष्ण ने अवहेलना पूर्वक मुक्ता देना अस्वीकार कर दिया, परन्तु अन्त में उन मुक्ताओं के बदले उनसे कुछ दान आदि माँगकर उन्हें दिव्य मुक्ता दे दिए! इस प्रकार यह रहस्यपूर्ण लीला इस कुण्ड पर सम्पन्न होने के कारण इस कुण्ड का नाम माल्यहारिणी कुण्ड हुआ! By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब ----------:::×:::---------- "जय जय श्री राधे"